{"_id":"698b91ba08b0b48db00b0744","slug":"e-rickshaw-collides-with-electric-pole-driver-dies-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101588-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराया ई-रिक्शा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराया ई-रिक्शा, चालक की मौत
Wed, 11 Feb 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला भगत के समीप सोमवार की देर शाम एक ई रिक्शा बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव जंगलगढ़ी थाना देहलीगेट निवासी पंडित (25) पुत्र चोपड़ा के रूप में मृतक की पहचान हुई। परिजन ने बताया कि सवारियों को उतारने के बाद पंडित घर लौट रहे थे। गांव नगला भगत के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षतिग्रस्त ई रिक्शा को लोधा थाने में खड़ा कराया गया है। परिजन के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले ही युवक की शादी हुई थी। माता-पिता का निधन हो चुका है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। लोधा थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।