{"_id":"675bbc84582dc9e42a014038","slug":"e-office-system-started-in-aligarh-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"E-Office: अलीगढ़ में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू, 25 दिसंबर से ऑफलाइन स्वीकार नहीं होगी पत्रावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E-Office: अलीगढ़ में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू, 25 दिसंबर से ऑफलाइन स्वीकार नहीं होगी पत्रावली
Fri, 13 Dec 2024 10:18 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:18 AM IST
सार
अलीगढ़ में ई ऑफिस प्रणाली शुरू हो गई है। विकास भवन में अब 25 दिसंबर के बाद ऑफलाइन पत्रावलियां स्वीकार नहीं की जाएंगी, सभी काम ई ऑफिस प्रणाली से होगा।
विज्ञापन
ई ऑफिस का शुभारंभ ओर प्रशिक्षण कार्यक्रम
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
अब अलीगढ़ के विकास भवन में विकास कार्यों से जुड़े विभागों की पत्रावलियां ई-ऑफिस के माध्यम से ही परिचालित की जाएंगी। 25 दिसंबर से नई पत्रावलियां ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएंगी। विकास भवन में ई-ऑफिस के शुभारंभ के मौके पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन
12 दिसंबर को विकास भवन सभागार में ई-ऑफिस प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय पत्रावलियों का परिचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी की विशेष पहल पर कलक्ट्रेट कार्यालय में अगस्त माह से ही ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य आरंभ हो चुका है। डीडीओ आलोक आर्य ने अधिकारियों एवं पटल सहायकों को ऑनलाइन कार्य के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
ईडीएम मनोज राजपूत ने ई-ऑफिस संचालन के बारे में अधिकारियों एवं पटल सहायकों को प्रशिक्षण देते हुए ई-ऑफिस के लिए उपयोग में आने वाले हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, डीएससी, ईमेल आईडी, वीपीएन, गूगल इंडिक टूल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस संचालन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सिग्नेचर एवं एनआईसी के सर्वर पर ईमेल आईडी बनवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन