फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E commerece

राहत : दो महीने बाद खुला ऑनलाइन बाजार, बुकिंग शुरू

Tue, 19 May 2020 05:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
E commerece
करीब दो महीने बाद अलीगढ़ में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये होने वाली होम डिलीवरी की शुरुआत होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग हर प्रकार की जरूरत का सामान ऑनलाइन मंगा सकेंगे।
विज्ञापन

18 मई से ये सेवाएं शुरू हो गईं। महामारी के चलते मार्च में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। लॉकडाउन के पहले चरण के बाद दूसरा और तीसरा चरण घोषित किया गया। इसमें लोगों की जरूरत का सामान जैसे- कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि मिलना बंद हो गए थे। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम कर रही ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आदि इन्होंने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं। अब इन सेवाओं के शुरू होने से लोगों को घर बैठे उनकी जरूरत का वह सभी सामान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली रंजना सिंह कहती हैं लॉकडाउन के चलते वह मोबाइल नहीं खरीद पा रही थीं। मोबाइल खराब हो जाने से बहुत दिक्कत हो रही थी। उन्होंने ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर कर दिया है। इसी तरह शिक्षिका सुशीला देवी कहती हैं कि बाजार बंद होने के चलते उन्हें मॉपिंग किट नहीं मिल पा रही थी। जिससे घर में सफाई और पोंछा लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने यह पूरी किट ऑनलाइन ऑर्डर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed