फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Challan of a car parked at home without helmet in aligarh

गजब! घर में खड़ी कार का बिना हेलमेट में काटा चालान, कोर्ट जाने की चेतावनी

Wed, 06 Nov 2019 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of a car parked at home without helmet in aligarh
ई चालान - फोटो : amar ujala

ई फोटो चालान को लेकर यातायात पुलिस की हर रोज किरकिरी हो रही है। अब जमालपुर के एक कार स्वामी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी कार का ई चालान हेलमेट को लेकर काट दिया है।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मैसेज प्राप्त होने पर मामले की शिकायत एसपी यातायात से की गई है। कार स्वामी के अनुसार अगर इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन


मसीउद्दीन पुत्र शफीउद्दीन निवासी हमदर्द नगर, जमालपुर ने बताया कि उनके पास एक निजी कार है, जिसका नंबर यूपी 81 एजेड 5051 है। चार नवंबर को यातायात पुलिस ने घर में खड़ी कार का जीटी रोड पर चालान काटने का कारनामा किया है। बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने का हवाला देते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज प्राप्त होने के बाद उनके होश उड़ गए। इस मामले में यातायात पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। मसीउद्दीन के अनुसार अगर अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होंगे। साथ ही मसीउद्दीन ने बताया कि इससे पूर्व उनकी गाड़ी का ओवर स्पीड को लेकर नोएडा एक्सप्रेस वे पर चालान हुआ है। उक्त चालान की राशि विभाग को अदा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed