फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-buses started running again in the city

अलीगढ़ : शहर में फिर से फर्राटा भरने लगीं ई-बसें

Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
E-buses started running again in the city
रामघाट रोड से अतरौली की ओर जा रही ई बस में बैठकर जाते यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
शहर में सोमवार से ई-बसें फिर से फर्राटा भरने लगीं। दो दिवसीय ऑनलाइन तकनीकी प्रशिक्षण के बाद चालकों व परिचालकों का टेस्ट लिया गया। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों कानपुर में चालक द्वारा नशे में धुत होकर ई-बस से नियंत्रण खो देने पर गंभीर हादसा हुआ था। इसके बाद एक और हादसा हुआ था। इन दोनों हादसों के बाद ई-बस सेवा प्रदाता कंपनी पर सवालिया निशान लग गए थे। कंपनी ने इन हादसों से सबक लेते हुए बस स्टाफ को प्रशिक्षित कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में शनिवार व रविवार को बस स्टाफ को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। दो दिन तक बसों को सारसौल स्थित वर्कशॉप में ही खड़ा रखा गया। रोडवेज के आरएम मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि सोमवार से बसों का संबंधित रूटों पर फिर से संचालन शुरू कर दिया गया है। बस स्टाफ के मानदेय आदि की समस्याओं को लेकर चली आ रही मांगों पर विचार कर उनका प्रभावी समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed