फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dust cloud over Aligarh city

Aligarh News: शहर पर छाया धूल का गुबार, अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

Tue, 16 May 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 08:37 PM IST
सार

धूल के गुबार ने बुजुर्ग व सांस रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलना चाहिए। अगर बाहर जा भी रहे हैं, तो मास्क का प्रयोग करें। जिससे धूल के बारीक और नुकसानदायक कण शरीर में प्रवेश न करें। 

विज्ञापन
dust cloud over Aligarh city
रेलवे स्टेशन पर धुंध में होकर गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अलीगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। मंगलवार सुबह तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई, लेकिन इसके बाद दोपहर बाद तक धूल भरी आंधी चलती रही। इस आंधी ने पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया। आसमान में धूल का गुबार बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


धूल के कारण सुबह 10 बजे करीब सड़कों पर अंधेरा छा गया। ऐसा दिन में कई बार हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक मौसम बदला रहेगा। धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 
विज्ञापन

  
बोले मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों खाड़ी देशों में सक्रिय है। जिससे मौसम में बदलाव आ रहा है। अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल से सांस रोगी परेशान 
डा. फरहद जमाल ने बताया कि धूल के गुबार ने बुजुर्ग व सांस रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलना चाहिए। अगर बाहर जा भी रहे हैं, तो मास्क का प्रयोग करें। जिससे धूल के बारीक और नुकसानदायक कण शरीर में प्रवेश न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed