{"_id":"57fbebeb4f1c1bc67b28df30","slug":"dussehra-will-chortle-before-dying-lankesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा आज.. मरने से पहले अट्टाहस करेंगे लंकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा आज.. मरने से पहले अट्टाहस करेंगे लंकेश
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
दशहरा आज.. मरने से पहले अट्टाहस करेंगे लंकेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर भलाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मैदान से श्रीराम की वानर सेना अलग अलग साठ रथों पर सवार होकर नुमाइश मैदान पहुंचेगी।
यहां पर श्रीराम और लक्ष्मण अपने सेनापतियों और विभीषण के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को तीर मार मार कर दहन करेंगे। दहन से मेघनाद, कुंभकर्ण और लंकाधिपति जोर से अट्टाहस करेंगे।
श्रीरामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी संदीप रंजन गुप्ता ने बताया कि श्रीराम की सेना दोपहर तीन बजे नुमाइश के लिए प्रस्थान करेगी। साठ रथों के साथ चार बैंडबाजे होंगे।
विज्ञापन
श्रीराम की सेना नुमाइश मैदान में तकरीबन साढ़े छह बजे तक पहुंच जाएगी। रावण दहन का मंचन हर कोई बेहतर ढंग से देख सके इसके लिए छह टीवी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इधर, हरदुआगंज की रामलीला में रावण बध की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हरदुआगंज थाने के साथ यहां पर पीएसी की मौजूदगी रहेगी। नौरंगाबाद की रामलीला में भी रावण दहन का आयोजन होगा।
सलमान, शाहरुख, ओमपुरी को ‘रावण’ बना कर होगा दहन
विजयदशमी के मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान और ओम पुरी का पुतला दहन करने का ऐलान कर स्थानीय सर्व शक्ति सेवा संस्था ने खलबली मचा दी है। ये पुतला दहन नौरंगाबाद नौदुर्गा मंदिर के सामने शाम पांच बजे किया जाएगा।