फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dussehra

दशहरा : डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dussehra
रामलीला मैदान में किया गया रावण के पुतले का दहन। - फोटो : CITY OFFICE
डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर॥
विज्ञापन

धरनि परेउ द्वौ खंड बढ़ाई, चापि भालु मर्कट समुदाई॥
भावार्थ - रावण के गिरते ही पृथ्वी हिल गई। समुद्र, नदियां, दिशाओं के हाथी और पर्वत क्षुब्ध हो उठे। रावण धड़ के दोनों टुकड़ों को फैलाकर भालू और वानरों के समुदाय को दबाता हुआ पृथ्वी पर गिर पड़ा।
रामलीला मैदान में श्री रामलीला गोशाला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विजयदशमी पर शुक्रवार को रावण पुतला दहन लीला का मंचन हुआ। उप्र कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने प्रभु श्री राम के स्वरूप का विजय तिलक कर दशहरा मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रभु श्री राम के बाणों से रावण के पुतले का दहन हुआ। इसके अलावा, शहर में जगह-जगह दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

विजयदशमी पर रामलीला मैदान में रावण पुतला दहन मेले (दशहरा मेला) का आयोजन हुआ। उप्र कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने प्रभु श्री राम-लक्ष्ण का विजय तिलक किया। जबकि रावण का स्वरूप अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचा। इस दौरान लगे जाम से रावण को मंदिर पहुंचने और वापस रामलीला मैदान पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद राम-रावण के बीच घनघोर युद्ध हुआ। अंतत: विभीषण की जानकारी पर प्रभु श्री राम रावण का वध कर देते हैं। पदाधिकारियों ने आरती उतारकर भोग प्रसाद लगाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने रावण दहन मेले का आयोजन किया। रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। यहां शहर विधायक संजीव राजा, महेश चंद्र गुप्ता, मानव महाजन, मुकेश शर्मा, रामलीला गोशाला समिति उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल, लीला संयोजक अरविंद कुमार, संयम पाराशर, प्रदीप भारद्वाज, ऋषि मीतल, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी से परेशान हो उठे रावण
- रामलीला मैदान में रावण पुतला दहन मेले में रावण का किरदार निभा रहे सुनील चतुर्वेदी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां लोग सेल्फी लेने के लिए उनके पास उमड़ पड़े। एक-दो सेल्फी के बाद भारी भीड़ देखकर वह परेशान हो गए। इस दौरान सेल्फी के चक्कर में लोगों ने धक्कामुक्की कर दी।
पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में निकला रावण
- रामलीला मैदान से अचलेश्वर मंदिर पूजा अर्चना के लिए रावण का स्वरूप धरे सुनील चतुर्वेदी को जाना था। इस दौरान रूट खाली नहीं था। जाम के चलते वाहन काफी संख्या में थे। पुलिसकर्मियों ने सुनील चतुर्वेदी को सुरक्षा देते हुए किसी तरह सामने 50 कदम की दूरी पर मंदिर पहुंचाया। यहां से वापस आते समय भी पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत का सामना किया।
काफी साल बाद मानिक चौक होकर आया काली मेला
अलीगढ़। प्रतिवर्ष मामू भांजे से निकलने वाला काली का मेला काफी साल बाद मानिक चौक होकर रामलीला मैदान पहुंचा। लीला संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि काफी साल पहले मामू भांजे का काली मेला मानिक चौक होकर आता था, जो विगत वर्षों से रेलवे रोड, बारहद्वारी, जीटी रोड होते हुए रामलीला मैदान होकर आने लगा। कई साल बाद पहलीबार यह मेला मानिक चौक होकर रामलीला मैदान पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने काली का खप्पर भरकर आशीर्वाद लिया।
रावण बोला, मैं भाजपाई हूं
- रामलीला मैदान में रावण का किरदार निभाने वाले सुनील चतुर्वेदी से रावण के स्वरूप में एक मीडिया चैनल ने साक्षात्कार किया। इस दौरान जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह किस पार्टी में हैं। तो रावण के स्वरूप में सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि मैं भाजपाई हूं।
मेले में बच्चों ने खरीदे खेल-खिलौने
अलीगढ़। विजयदशमी पर जगह जगह रावण पुतला दहन मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान रावण पुतला दहन स्थल के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। तीर, कमान, तलवार, गदा, टेसू, सांझी सहित कई खेल खिलौनों के फड़ लगे। बच्चों ने यहां खिलौनों खरीदे। जबकि विभिन्न ढकेल, दुकान और प्रतिष्ठानों पर लोगों ने चाट-पकौड़ी का आनंद भी लिया।
शहर में यहां भी हुआ रावण का पुतला दहन
- कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में रावण पुतला दहन का आयोजन किया। विद्यालय संस्थापिका कृष्णा सिंघल, प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, प्रधानाचार्या नंदनी सिंह अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। रामलीला का सांकेतिक मंचन कर बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया।
- गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के जयगंज स्थित प्रधान कार्यालय पर शुक्रवार को प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ भाजपा नेता मानव महाजन, सनी गोयल, अभिषेक सक्सेना, रामकुमार गुप्ता ने पूजन और आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल थीं। इस मौके पर निखिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, आदर्श सक्सेना, अमित सक्सेना, गुलशन प्रशांत, रोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-भमोला आदर्श रामलीला महोत्सव के तहत भमोला पथवारी मंदिर के होली चौक पर 49वां रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले राम-लक्ष्मण और रावण के पात्रों ने सांकेतिक रावण वध लीला का मंचन भी किया। इस मौके पर डायरेक्टर केपी सिंह, इंजीनियर मनोज सिंह राजपूत, विशन चंद्र, नेम सिंह पाली, हेतराम सिंह राना, विक्त्रस्म सिंह, नेत्रपाल सिंह, विनोद खन्ना, केहरी सिंह, राजवीर सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
- ओजोन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने ओजोन सिटी के सर्किल नंबर दो पर शुक्रवार शाम छह बजे रावण के पुतले का दहन किया। प्रवेश गौतम और बच्चों के सहयोग से यह पुतला पांच दिन में तैयार किया गया था। रावण दहन के दौरान यहां मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने चाट-पकौड़ी का आनंद भी लिया। इस मौके पर सोसाइटी के पदाधिकारी परिवार सहित मौजूद रहे।
- सासनीगेट स्थित पंचनगरी में शुक्रवार को दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पहले मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रभु श्री राम के वाण के साथ रावण के पुतले का दहन हुआ। इस मौके पर संयोजक सोनू यादव, अबीर, कबीर सक्सेना, रुपेंद्र गुप्ता, पार्षद संजय शर्मा, राजेश पाल, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- युवा क्रांति मंच ने शांति सुमंगला बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां श्रीराम की पूजा अर्चना कर सदस्यों ने अपने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित वर्मा,प्रदेश संयोजक सोनू सविता आदि मौजूद रहे।
- नगला बरौला में आयोजित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को कलाकारों ने रात दस बजे रामलीला का मंचन कर रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर डायरेक्टर योगेश राजपूत, गजेंद्र पाल सिंह, मुकेश राजपूत, सुमित राजपूत, लकी राजपूत, जीतेश राजपूत, केहरी सिंह, अर्जुन सिंह, राहुल कुमार, छोटेलाल, राजवीर सिंह, सुरेश चंद्र, प्रमोद कुमार, करन कुमार, निखिल कुमार, उमेश कुमार आदि कलाकार मौजूद रहे।
- शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में शुक्रवार को डेंगू रूपी ईको फ्रेंडली रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक सुमित सराफ, निदेशक आकांक्षा सराफ, डॉ. अतुल सिंघल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, कोमल वर्मा, संजय वर्मा, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- भाजपा युवा मोर्चा महावीर गंज मंडल ने बारहद्वारी स्थित पुराने नगर निगम में रावण के पुतले का दहन किया। यहां शहर विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मंडल अध्यक्ष यश गोयल, अरून महादेव, संजय गोयल, विशाल देशभक्त, संजय शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, हर्षद हिंदू आदि मौजूद रहे।

रावण का पुतला फूंकने वालों की निंदा
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उप सचिव एडवोकेट योगेश सारस्वत ने विजयदशमी के अवसर पर रावण के पुतले फूंकने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों में रावण के मंदिर बने हैं। जहां रावण संहिता के साथ पूजा होती है। रूढ़िवादी भारत में आज भ्रष्टाचारी रावण का पुतला फूंकना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि ऐसी कुप्रथाओं को बंद कराना चाहिए जबकि भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed