फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dug a drain, put soil on the road

राम जाने: नाला खोद डाला, मिट्टी सड़क पर डाल दी, खुदाई किसने की किसी को नहीं पता

Fri, 14 Feb 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर में जगह जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। कहीं गैस के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है तो कहीं पानी के लिए। कहीं बिजली की लाइन को भूमिगत बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई। स्थिति यह है कि कई जगह तो पाइप लाइन बिछने के बाद सड़कों को दुरुस्त भी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
dug a drain, put soil on the road
क्वार्सी अनूपशहर रोड पर खोदा जा रहा गड्ढा - फोटो : संवाद

विस्तार

13 फरवरी को क्वार्सी-अनूपशहर मार्ग के किनारे नाला खोद दिया गया । मिट्टी सड़क के किनारे पर डाल दी गई है। दुकानों के आगे मिट्टी का ढेर लगने से दुकानदार परेशान हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि नाला किसने खोदा। क्यों खोदा। इसकी जानकारी न तो नगर निगम को है। न ही सिंचाई विभाग को। अलीगढ़ शहर में गैस के लिए पाइल लाइन बिछाने वाली कंपनी ने भी यहां खोदाई से इंकार किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर खोदाई की किसने है।

विज्ञापन


शहर में जगह जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। कहीं गैस के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है तो कहीं पानी के लिए। कहीं बिजली की लाइन को भूमिगत बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई। स्थिति यह है कि कई जगह तो पाइप लाइन बिछने के बाद सड़कों को दुरुस्त भी नहीं किया जा रहा है। अब क्वार्सी-अनूपशहर मार्ग पर भी खोदाई हो रही है। हालांकि यहां दुकानदारों ने संभावना जताई कि नाला बनाने के लिए खोदाई हो रही है। लेकिन अगर नाला बनता तो उसका निर्माण नगर निगम कराएगा। मगर नगर निगम ने इससे साफ इंकार किया है। क्योंकि नाला सिंचाई विभाग का है लिहाजा जब उनसे बात की गई तो उन्होंने भी इंकार कर दिया। अब यह खोदाई कर कौन रहा है यह पता नहीं चला

विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण के चिह्नांकन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन खोदाई होने की जानकारी नहीं है।- राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र में एडीए द्वारा किसी तरह के नाले की खोदाई नहीं की जा रही है।- आरके सिंह, एक्सईएन, एडीए
जीवनगढ़ और धौर्रा माफी क्षेत्र में जलभराव की समस्या रहती है। इसलिए वहां पानी की निकासी के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल नगर निगम की ओर से खोदाई नहीं की जा रही है।- सुरेश चंद्र, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed