{"_id":"677975e2092ee1ad4201039b","slug":"due-to-fog-a-truck-hit-a-bike-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोहरे के कारण बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोहरे के कारण बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक फरार
Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
सार
वसीम सुबह अपनी बहन के घर बहीद नगर से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कोहरे में फिरदाैस नगर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदाैस नगर में 4 जनवरी को कोहरे के कारण एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला किला निवासी वसीम (19) पुत्र जमालुद्दीन 4 जनवरी सुबह अपनी बहन नूर फातिमा के घर बहीद नगर से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कोहरे में फिरदाैस नगर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। वसीम अपने परिवार में आठ बहन- भाइयों में सबसे छोटा था। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन