फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to financial constraints, he jumped in front of the train and died

आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Thu, 27 May 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Due to financial constraints, he jumped in front of the train and died
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला सराय हकीम, लक्ष्मीपुरी के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की पृष्ठभूमि में पारिवारिक आर्थिक तंगी का कारण बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बन्ना देवी के मोहल्ला सराय हकीम लक्ष्मीपुरी का रहने वाला 35 वर्षीय देवकीनंदन पुत्र स्व. मोतीलाल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। यह बात उसके परिवार वालों ने बताई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 6 बजे कठपुला के पास उसने रेलवे ट्रैक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास जेब में मिले कागज के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचित किया गया। जिसके बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार वालों का कहना है कि घर में आर्थिक तंगी के चलते देवकीनंदन अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed