फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to Eid, strong security arrangements in the city today

ईद के चलते शहर में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 25 May 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Due to Eid, strong security arrangements in the city today
पाक माह रमजान की समाप्ति के साथ ही ईद का त्योहार आज है। कोरोना महामारी के चलते इस बार की ईद पर लोग घरों में ही नमाज पढ़कर इस त्योहार को मनाएंगे। जिला प्रशासन ने ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ, इंस्पेक्टर, एसपी स्तर के अधिकारी ड्यूटी में लगाए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह गले मिलकर या हाथ मिलाकर किसी को ईद की मुबारकबाद नहीं देंगे। इधर, पुराने शहर के सासनी गेट, कोतवाली और देहली गेट थाना क्षेत्र में शत प्रतिशत लॉक डाउन लागू रहेगा। चारों दिशाओं की सीमाएं सील रहेंगी। इन तीन थाना क्षेत्र के लोग अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद देने के लिए प्रतिबंधित थानों की सीमाओं से बाहर नहीं जा सकेंगे। बाहर के लोग भी इन तीन इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण लोग पिछले सालों की तरह इस वर्ष ईद का त्योहार नहीं मना सकेंगे। ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। लोग घरों में रहकर ही नमाज पढ़ने के बाद ईद मनाएंगे। बाजार लॉक डाउन के तहत जारी नियम-समयानुसार ही खुलेंगे। सासनी गेट, देहली गेट, कोतवाली थाना क्षेत्र सील हैं। शहर से लेकर देहात तक लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों पर ईद की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। इधर, एसएसपी ने बताया कि सभी थाना इंस्पेक्टर, सीओ, एसपी स्तर के सभी अधिकारियों को सुरक्षा में लगाया गया है। प्रशासन और पुलिस दोनों स्तर पर हर आधे घंटे पर मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed