Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to dispute with mother, son committed suicide by shooting himself

Aligarh News: मां से हुआ विवाद, तो बेटे ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, नहीं मिली कोई तहरीर

Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
सार

दो दिन पहले बेटे का मां से विवाद हुआ। इसके बाद से कलह चल रही थी। रविवार रात में देवेश अपने बेटे कार्तिक संग कमरे में था। पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।

विज्ञापन
Due to dispute with mother, son committed suicide by shooting himself
मृतक देवेश उर्फ बंटी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग में रविवार रात मजदूर ने खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के मूल में पारिवारिक कलह और मां से विवाद होना बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि बेगमबाग का 42 वर्षीय देवेश उर्फ बंटी हरिद्वार की एक कंपनी में नौकरी करता था। तीन बच्चों का पिता देवेश रक्षाबंधन पर परिवार को लेकर घर आया था। तब से यहीं पर था। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उसका मां से विवाद हुआ। इसके बाद से कलह चल रही थी। रविवार रात में देवेश अपने बेटे कार्तिक संग कमरे में था। 
विज्ञापन


पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज पर परिजन व पड़ोसी एकत्रित हुए। तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। मगर बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed