फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DS college student will protest for their demand

आज नहीं आया फैसला तो डीएस कॉलेज में शुरू होगा आंदोलन

Wed, 06 Jan 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
DS college student will protest for their demand
एलएलबी व बीएएलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत छात्र छात्राओं के फेल होने पर गुस्साए छात्र नेताओं ने आंदोलन के लिए मन बना लिया है। बुधवार को विवि स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो छात्र नेता अमित गोस्वामी बृहस्पतिवार से डीएस कॉलेज के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके लिए उन्होंने अलीगढ़ ही नहीं हाथरस, एटा व कासगंज के विद्यार्थियों से भी संपर्क किया है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी व बीएएलएलबी के अंतिम वर्ष की परीक्षा में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बताया कि हजारों छात्रों का भविष्य विवि ने बर्बाद किया है। विवि प्रशासन और कुलपति बुधवार तक कोई ठोस पहल नहीं करते हैं तो बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय कोरोना संक्रमण काल के चलते जब शिक्षकों ने कापी जांचने के लिए मना कर दिया तो ओएमआरशीट का निर्णय लिया गया। इसका छात्र छात्राओं ने विरोध किया था। शिक्षक तो अभी तक मना कर रहे हैं कि वस्तुनिष्ठ प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। लेकिन हमारी जायज आवाज को दबा दिया गया। नतीजा सामने हैं। छात्र परीक्षा परिणाम में संशोधन चाहते हैं। अगर दोबारा परीक्षा आयोजित होती है तो छात्र छात्राएं फीस नहीं देंगे। एलान किया कि छात्र हित में जान देने को तैयार हूं। किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed