{"_id":"63028722d66a891d354e32d9","slug":"drunk-son-in-law-killed-father-in-law-by-beating-with-sticks-gangiri-news-ali298612756","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Murder: शराब के नशे में दामाद ने डंडों से पीट-पीटकर ससुर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Murder: शराब के नशे में दामाद ने डंडों से पीट-पीटकर ससुर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:57 AM IST
सार
शनिवार की देर रात ससुर-दामाद ने साथ बैठकर शराब पी। तभी किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई। इस पर किशनपाल ने ओमप्रकाश की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने किशनपाल की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना दादों के गांव मोहकमपुर में शनिवार रात शराब के नशे में दामाद ने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दामाद की धुनाई कर पुलिस को सूचित कर दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव मोहकमपुर निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मेघ सिंह की पत्नी व बेटे की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसने अपनी बेटी की शादी नैनीताल के थाना किच्छा के मोहल्ला मेडिया भट्ठा निवासी किशनपाल पुत्र दीनदयाल के साथ की थी। दो माह से दामाद और बेटी मोहकमपुर में ओमप्रकाश के पास ही रह रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात ससुर दामाद ने साथ बैठकर शराब पी। तभी किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई। इस पर किशनपाल ने ओमप्रकाश की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने किशनपाल की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई कुमरपाल सिंह ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी किशनपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।