फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drunk passenger created ruckus in Mahabodhi Express

अलीगढ़ः महाबोधि एक्सप्रेस में नशे में धुत यात्री ने किया हंगामा, मारपीट

Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drunk passenger created ruckus in Mahabodhi Express
दिल्ली से गया बिहार जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में नशे में धुत एक यात्री ने दूसरे यात्रियों से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। ट्रेन में हो रहे हंगामा की खबर कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर आरोपी को आरपीएफ की टीम ने उतार लिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके खिलाफ न्यूसेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि 139 हेल्पलाइन प्रयागराज ने बताया कि महाबोधि एक्सप्रेस के कोच एस-1 पर बर्थ 73 पर यात्री निखिल अपने परिवार के साथ यात्रा कर थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी में एक व्यक्ति नशे में यात्रियों से अभद्रता कर रहा है। इस पर गाड़ी के स्टेशन पहुंचने पर एसआई अमित चौधरी हेड कांस्टेबल विनय कुमार ने आरोपी को ट्रेन से नीचे उतार लिया। फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराकर उसके खिलाफ न्यूसेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शिव पूरन कुमार निवासी कचनावा थाना बेलागंज जिला गया, बिहार बताया है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर छूटा यात्री का बैग, आरपीएफ ने सौंपा
एक यात्री गलती से अपना बैग प्लेटफार्म पर भूल गया। जब सफर में उसे बैग छूट जाने की जानकारी हुई तो उसने हेल्पलाइन प्रयागराज से मदद मांगी। इसके बाद आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग तलाश कर उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि यात्री अवनीश सिंह सोमवार को स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने को पहुंचे थे। जल्दबाजी में वे अपना एक बैग प्लेटफार्म छह व सात के मध्य भूल गए थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बैग को बरामद किया गया। फिर यात्री अवनीश सिंह को अवगत कराया गया। जहां से उन्होंने अपने भाई राजाराम मौर्य को भेजा। फिर सत्यापन व मोबाइल पर अवनीश सिंह से हुई बातचीत के बाद बैग को उन्हें सौंप दिया गया। इसके लिए यात्री ने आरपीएफ का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed