{"_id":"57e826274f1c1bf70a574311","slug":"drunk-beaten-fellow-soldier-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सिपाही ने साथी को पीटा, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सिपाही ने साथी को पीटा, हंगामा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल से रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सिपाही से नशे में धुत दूसरे सिपाही ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर संबंधित थाने की पुलिस पहुंच गई और सिपाही को जीप में डालकर थाने ले गई।
थाना खैर क्षेत्र के गांव सत्तूखेड़ा निवासी एएमयूकर्मी बलवीर वाल्मीकि की शनिवार को टप्पल क्षेत्र में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रविवार को टप्पल थाने से एक सिपाही शव का पोस्टमार्टम कराने पोस्टमार्टम हाउस पर आया था।
कुछ देर बाद टप्पल का ही एक सिपाही नशे में धुत होकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने कहा कि ड्यूटी मेरी है, वह खुद शव का पोस्टमार्टम कराएगा। इसी बात पर दोनों सिपाहियों में विवाद होने लगा। नशे में धुत सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे सिपाही से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसके चलते वहां हंगामा होने लगा। पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की, मगर नशे में धुत सिपाही शांत नहीं हुआ। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। सूचना पर टप्पल थाने की पुलिस जीप से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल नशे में धुत सिपाही को जीप में बैठाया। इसके बाद उसे थाने ले गए।