{"_id":"6600726a80f1c30f0a076810","slug":"drizzle-at-night-holika-dahan-happened-late-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holika Dahan: रात में हुई बूंदाबांदी, देर से हुआ होलिका दहन, छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holika Dahan: रात में हुई बूंदाबांदी, देर से हुआ होलिका दहन, छाए रहेंगे बादल
Mon, 25 Mar 2024 03:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:06 AM IST
सार
हल्की बूंदाबांदी के साथ 24 मार्च को हवाएं भी चलती रहीं। 25 मार्च को भी बादल छाए रहने का आनुमान हैं। शाम से लेकर रात में बूंदाबांदी हो सकती है। रात को बूंदाबांदी के बाद होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
होली पर अचानक बदले मौसम ने 24 मार्च शाम को गुलाबी सर्दी का फिर से अहसास करा दिया। रात करीब नौ बजे हल्की बूंदाबांदी ने हलचल मचा दी। हालांकि कुछ देर बाद मौसम खुल गया था। कई स्थानों पर होली दहन के लिए रखा ईधन गीला हो गया। मौसम में सुधार हुआ तब कहीं जाकर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हो सका।
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी के साथ 24 मार्च को हवाएं भी चलती रहीं। मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ अली के अनुसार 25 मार्च को भी बादल छाए रहने का आनुमान हैं। शाम से लेकर रात में बूंदाबांदी हो सकती है। 24 मार्च को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन कम व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो अधिक रहा।
विज्ञापन