फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drinking water crisis in summer

गर्मी में पेयजल संकट गहराया, नारेबाजी की

Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in summer
भीषण गर्मी में पिछले तीन दिन से आईटीआई रोड के रामनगर एवं जवाहरनगर में पानी की समस्या बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने शाम में आईटीआई रोड में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आईटीआई रोड में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसकी वजह से खुदाई की गई है। तीन दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में स्थानीय लोगाें का आक्रोश सातवें आसमान पर है। बृहस्पतिवार शाम को दर्जनों लोग नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमा हो गए। भाजपा नेता हिमांशु शर्मा ने बताया कि जल निगम के अधिशासी अभियंता ने फोन करने पर काट दिया। उसके बाद मौके पर जीएम जल अनवर ख्वाज मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता हिमांशु शर्मा एवं पार्षद सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि क्षेत्र के तमाम हैंडपंप खराब पड़े है। पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं हो रही है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारियों का घेराव करेंगे। अमित सौंखिया, साकेत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ओपी लाल, वेद कुमार, रिंकू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगला मसानी के मोती विहार कॉलोनी में फिर दिक्कत
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगला मसानी के मोती विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक जलापूर्ति की गई। शाम में पुन: आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई रोड एवं नगला मसानी में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने रात 11 बजे तक आईटीआई रोड में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। कल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

- अनवर ख्वाजा, जीएम जल, नगर निगम
बिजली कटौती से भारी परेशानी
अलीगढ़। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भारी परेशानी हो रही है। पुराने शहर में ज्यादा दिक्कत है। जयगंज, खाईडोरा, दही वाली गली, सासनीगेट, पला रोड, हाथरस अड्डा, गोपालपुरी, मानिक चौक, मदारगेट, अचलताल, सराय सुल्तानी में ट्रिपिंग एवं आपूर्ति बाधित होने की ज्यादा समस्या है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली से संबंधित समस्याएं बढ़ गई है। इसकी वजह से बहुत परेशानी हो रही है।
- जीतेंद्र कुमार, दुकानदार, मदारगेट
विद्युत कटौती से दिन का चैन एवं रात की नींद खराब हो रही है। गर्मी बढ़ने के बाद से समस्याएं शुरू हुई है।
- विमल अग्रवाल, मदारगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed