{"_id":"63fc2914ad8260b29c048b5a","slug":"dr-vibhav-became-president-of-pda-dr-abhishek-again-secretary-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीडीए के अध्यक्ष बने डॉ. विभव, डॉ अभिषेक को फिर मिली सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीडीए के अध्यक्ष बने डॉ. विभव, डॉ अभिषेक को फिर मिली सचिव की जिम्मेदारी
Mon, 27 Feb 2023 09:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:23 AM IST
सार
डॉ विभव वार्ष्णेय को पीडीए अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। संस्था के निवर्तमान सचिव डॉ अभिषेक कुमार सिंह को दोबारा सचिव पद की ज़िम्मेदारी दी गई। डॉ निखिल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पीटल में पत्रकारो से वार्ता करते प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के नवनि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (पीड़ीए) द्वारा रविवार को रामघाट रोड स्थित किड्स केयर अस्पताल में नई इकाई का गठन किया। पीडीए के वरिष्ठ सदस्य डॉ उमाकांत गुप्ता और डॉ सुवेक वार्ष्णेय को नई इकाई के चुनाव की ज़िम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
सर्वसम्मति से डॉ विभव वार्ष्णेय को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। संस्था के निवर्तमान सचिव डॉ अभिषेक कुमार सिंह को दोबारा सचिव पद की ज़िम्मेदारी दी गई। डॉ निखिल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
पीडीए अध्यक्ष डॉ विभव वार्ष्णेय ने कहा कि डॉक्टरों की समस्याओं का निराकरण कराना ही उऩकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ निखिल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ पराग शेखर, डॉ रजत प्रताप सिंह, सह सचिव डॉ गौरव गर्ग, डॉ अनूप कुमार, डॉ नीलेश मित्तल, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ जॉली वार्ष्णेय, डॉ नेहा त्यागी सिंह, डॉ दीप्ति वार्ष्णेय, डॉ रुबीना राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन