{"_id":"6410a27cf31f3c0945011ba4","slug":"dr-syedna-mufaddal-saifuddin-new-chancellor-of-jamia-millia-islamia-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चांसलर बने डॉ सैयदना, सात साल तक एएमयू के रहे थे कुलाधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चांसलर बने डॉ सैयदना, सात साल तक एएमयू के रहे थे कुलाधिपति
Tue, 14 Mar 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:06 PM IST
सार
सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन 11 अप्रैल 2015 को एएमयू के चांसलर बने। डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के चांसलर बन गए हैं।
विज्ञापन
डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के चांसलर बन गए हैं। एएमयू में चांसलर, प्रो चांसलर और मानद कोषाध्यक्ष पद रिक्त चल रहा है। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन 11 अप्रैल 2015 को एएमयू के चांसलर बने थे।
एएमयू के उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार ने बताया कि पिछले महीने तक चांसलर पद की जिम्मेदारी सैयदना खानदान की तीसरी पीढ़ी लगातार संभाल रही थी। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल 1953 को एएमयू के चांसलर सैयदना ताहिर सैफउद्दीन बने थे। इनके बाद उनके बेटे सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन 3 अक्टूबर 1999 को एएमयू के चांसलर बने थे।
इनके बाद उनके बेटे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन 11 अप्रैल 2015 को एएमयू के चांसलर बने। डॉ. राहत ने कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय इस्माइली शिया इस्लाम का उप-समुदाय है, दाऊदी बोहरा समुदाय की पहचान एक प्रोग्रेसिव, समृद्ध, संभ्रांत और पढ़ा-लिखे समुदाय की है. जिसके ज्यादातर लोग व्यापारी हैं, समुदाय मुख्यत: गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश में रहते हैं।