फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. kafeel should be released : RDA

राजनीतिक रंजिश भुलाकर डॉ. कफील को रिहा किया जाए : आरडीए

Mon, 13 Jul 2020 07:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dr. kafeel should be released : RDA
डॉक्टर हमजा मलिक, अध्यक्ष आरडीए - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंशियल डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार से गोरखपुर के डॉ. कफील की रिहाई की मांग की है। डॉ. हमजा मलिक ने सोमवार को कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आपसी मतभेद और राजनीतिक रंजिश को भुलाकर मानवता के हित में डॉ. कपिल को रिहा करवा देना चाहिए । गोरखपुर में बच्चा वार्ड में बच्चों की ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर हुई मौत के आरोप में डॉ. कफील पर कार्रवाई की गई थी। बाद में जांच में वह निर्दोष भी साबित हुए।
विज्ञापन

डॉ. हमजा मलिक ने कहा कि गत वर्ष दिसंबर में जब डॉक्टर कफील नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में संबोधन करने आए तो प्रदेश सरकार ने उनके संबोधन को भड़काने वाला मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जेल भेज दिया। मथुरा जेल से डॉ. कफील ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि उनके साथ बदसलूकी वाला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में जैपनीज इन्फ्लेंजाइटिस यानी जापानी बुखार के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में डॉ. कफील जो कि एक शानदार बाल रोग विशेषज्ञ हैं, उनकी सेवाएं लेकर कई बच्चों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. हमजा मलिक ने कहा कि अगर डॉ. कफील की रिहाई को लेकर जल्द ही सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती है तो पूरे देश भर में डॉक्टर इस बात को लेकर आंदोलन की मुद्रा में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed