फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dowry system news Family members beat woman brutally that she dies in hospital

अलीगढ़: निकाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे ससुरालवाले, इतना पीटा कि बहू ने दम तोड़ दिया

Sat, 12 Dec 2020 01:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Dec 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Dowry system news Family members beat woman brutally that she dies in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दहेज में पांच लाख रुपये के की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों की मारपीट से घायल महिला ने गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


क्वार्सी पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर निवासी रजिया बेगम पत्नी खिजर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हिना परवीन का निकाह करीब डेढ़ साल पहले खुर्जा बुलंदशहर के गांव अंगवाल निवासी फईम के साथ किया था। 
विज्ञापन


निकाह में मिले दहेज से हिना का शौहर फईम व उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर हिना के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते थे। लगभग तीन महीने पहले हिना ने बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बनने के बिद भी हिना के साथ बदसलूकी होती रही। बेटी का जन्म होने से ससुराल वाले आग बबूला हो गए। 22 नवंबर को रुपयों की मांग पूरी न होने पर हिना के साथ मारपीट कर ससुराल वाले उसे मायके में छोड़कर भाग गए। घायल हिना का शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 


हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मायके में उसकी मासूम बच्ची भी बिलख बिलख कर रो रही है।

एसएसआई चंचल सिरोही ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed