फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Don't be afraid to fight, change your habits: AD Health

कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है, आदतों में करें बदलाव

Wed, 24 Jun 2020 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid to fight, change your habits: AD Health
डॉ. वीके सिंह, ऐडी हेल्थ - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 400 का आंकड़ा पार कर गई है। आने वाले समय में संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है। ऐसी स्थिति में डरें नहीं बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सबसे जरूरी है कि बदलते हालात में हम अपनी आदत में मामूली परिवर्तन करें। हमारी आदतें ही हमें कोरोना वायरस से बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।


पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुई है। आने वाले समय में इसकी संख्या चौंकाने वाली हो सकती है। इसका बड़ा कारण यह है कि अब जेएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे जनपद के ज्यादा केस जांच के लिए नहीं आ रहे हैं। पहले यहां नोएडा, गाजियाबाद और आगरा सहित 11 से अधिक जनपदों के नमूने जांच के लिए आते थे। अब अलीगढ़ सहित मंडल के सिर्फ दो जनपद के केस आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

इसका फायदा यह हुआ है कि अब पहले की तुलना में अलीगढ़ के लोगों की अधिक जांच हो रही है। एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अब अधिक से अधिक जांच कराने की कोशिश की जा रही है ताकि मरीज को चिह्नित कर आइसोलेट किया जा सके। संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए यह जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर एक और लैब बनवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कम से कम समय में अधिक जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से बचने के तीन उपाए
एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह के मुताबिक कि यदि हमारे पड़ोस में कोरोना का मरीज है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम भी संक्रमित हो जाएंगे। हमें हमेशा मास्क पहनने की आदत डालनी होगी। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। यह भी हमें संक्रमित होने से बचाएगा। इसके साथ ही बार-बार साबुन से 20 से 30 सेकंड तक हाथ धोते रहें। योग-व्यायाम कर स्वस्थ्य रहें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले भोजन करें।


काम कराने कार्यालय जाएंगे तो होगी स्क्रीनिंग
यदि आप किसी काम से सरकारी कार्यालय में जाएंगे तो स्क्रीनिंग की जाएगी। एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अब सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। वहां पहुंचने वाले लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उसे कोविड के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यालय में कोविड संक्रमण रोकने से संबंधित बैनर और पोस्टर भी लगाए जाएंगे। डॉ. सिंह कहते हैं कि सभी सीएचसी, पीएचसी के अतिरिक्त जन सुविधा वाले विभागों में भी कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed