{"_id":"57d471874f1c1b3d3b31bff3","slug":"domestic-gas-cylinder-exploded-injuring-a-dozen-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलेंडर फटा, एक दर्जन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलेंडर फटा, एक दर्जन लोग जख्मी
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर फटा, एक दर्जन लोग जख्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के शाहजमाल मामूद नगर में शनिवार शाम खाना बनाते समय गैस लीक करते समय लगी आग के दौरान तेज धमाके संग सिलेंडर फटने पर जबरदस्त दुर्घटना हो गई। इस एक्सीडेेंड में चार बच्चों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया। खबर पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को पब्लिक की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
जहां उनका इलाज जारी था। खबर पर तमाम सपा नेता व पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देहलीगेट के मामूद नगर निवासी फत्ते खान फल कारोबारी हैं। उनका दो मंजिला मकान है।
मकान के ऊपरी हिस्से में चार परिवार किराए पर रहते हैं। निचले हिस्से में उनका परिवार रहता है। रोजाना की तरह शनिवार की शाम करीब सात बजे फत्ते खान की बेटी मुवीना रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। मुवीना ने एक किराएदार महिला को दूसरा सिलेंडर लगाने के लिए बुला लिया। दूसरा सिलेंडर लगाते ही मुवीना ने जैसे ही चूल्हे में आग लगाई, तभी गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। मुवीना के शोर मचाने पर भाई दिलशाद पहुंच गया।
विज्ञापन
दिलशाद सिलेंडर को डंडे से खींचकर घर के आंगन तक ले आया। इसी बीच सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इस कदर हुआ कि आग घर के निचले हिस्से में फैल गई। आग की चपेट में आकर मुवीना की मां मुन्नी, के अलावा यामीन, आशिफ, सिमरन, दिलशाद, रहमान, शाजिद, राशिद, पप्पू, शाहिना और याकीला समेत एक दर्जन लोग झुलस गए। जिनमें मुन्नी और आशिफ सहित चार की हालत नाजुक है। खबर मिलते ही देहलीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एबुलेंस से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से डाक्टरों ने घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।