फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dog show today in Aligarh

Aligarh: डॉग शो आज, कई दुर्लभ नस्लों के होंगे दीदार, 225 श्वान करेंगे प्रतिभाग

Sun, 29 Dec 2024 08:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 08:24 AM IST
सार

देश भर से डॉग शो में अलग-अलग नस्लों के लगभग 225 श्वान इसमें शामिल होंगे। निर्णायक की भूमिका में ख्याति प्राप्त केसीआई जज हैदराबाद से मोहम्मद मुनीर बिन जंग और पुणे से गौरी नरगोलकर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Dog show today in Aligarh
डॉग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दि अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सातवां और आठवां राष्ट्रीय डॉग शो आज ओजोन सिटी के फुटबॉल मैदान पर होगा। दि कैनाल क्लब ऑफ इंडिया (केसीआई) के नियमानुसार अलग-अलग दो रिंग में आयोजन होने से सातवां और आठवां आयोजन एक साथ होगा।

विज्ञापन


देश भर से अलग-अलग नस्लों के लगभग 225 श्वान इसमें शामिल होंगे। निर्णायक की भूमिका में ख्याति प्राप्त केसीआई जज हैदराबाद से मोहम्मद मुनीर बिन जंग और पुणे से गौरी नरगोलकर आ चुके हैं।
विज्ञापन


मिनिएचर स्नाउजर डॉगो डी, बोडिएक्स प्रेशा कनैरियो फॉक्स टेरियर, मैक रसेल टेरियर, अलास्कान मेलामूट, इंग्लिश पांइटर, आइरिस सैटर, विचऑन फाइस, किंग चार्ल्स स्पेनियल और पैकनीज जैसी दुर्लभ प्रजातियां इस शो में शामिल होंगी। श्वानों की रखरखाव की जानकारी देने के लिए शहर के दस स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में संस्था के सचिव संदीप नक्षत्र, सचिव अतिन जौहरी, कोषाध्यक्ष अनुराग पांडेय, ओजोन सिटी के डायरेक्टर सागर मंगला, जनरल मैनेजर शैलेंद्र सिंह आदि ने डॉग शो के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed