{"_id":"6598478bf33c6731430b8ba7","slug":"dog-show-on-january-6-in-ozone-city-aligarh-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डॉग शो 7 जनवरी को ओजोन सिटी में, देशभर से 200 से अधिक श्वान करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डॉग शो 7 जनवरी को ओजोन सिटी में, देशभर से 200 से अधिक श्वान करेंगे प्रतिभाग
Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
सार
डॉग शो में केवल केसीआई के श्वान ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 श्वान इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से अलीगढ़ आ चुके हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक टी प्रीथम व पुणे से संजीत मोहंती आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉग शो के आयोजन के बारे में बताते हुए द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 7 जनवरी को ओजोन सिटी के फुटबॉल मैदान पर त्रिवेदी मेमोरियल डॉग शो का आयोजन किया गया है। डॉग शो में देशभर से 200 से अधिक श्वान प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
संस्था के सचिव संदीप नक्षत्र ने बताया कि डॉग शो में केवल केसीआई के श्वान ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 श्वान इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से अलीगढ़ आ चुके हैं।
विज्ञापन
ओजोन सिटी के निदेशक सागर मंगल ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक टी प्रीथम व पुणे से संजीत मोहंती आ रहे हैं। यहां संस्था के कोषाध्यक्ष अनुराग पांडेय, संयुक्त सचिव अतिन जौहरी, नमन मंगला, शैलेंद्र चौधरी, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन