{"_id":"5e31b8078ebc3e4ad818a039","slug":"dog-saved-owner-s-life-by-giving-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जिंदगी देकर कुत्ते ने बचाई मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जिंदगी देकर कुत्ते ने बचाई मालिक की जान
Wed, 29 Jan 2020 10:21 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
अपने पालतू कुत्ते ब्रूनो के साथ अर्पित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
कुत्ते को यूं ही वफादार और समझदार नहीं कहा जाता। मालिक पर मुसीबत आए तो कुत्ता अपनी जान देकर भी मालिक की जान बचाने से गुरेज नहीं करता। कहानियों, फिल्मों में ऐसा अक्सर सुनने, देखने को मिलता है। छर्रा में यह वाकया स्वयं एक युवक के साथ गुजरा जिसमें पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर अपने मालिक की जान बचा ली। छर्रा कस्बे के लोग कुत्ते की इस वफादारी व समझदारी पर खूब चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामला मंगलवार की रात करीब 9 बजे का है। कस्बे के कासगंज रोड निवासी मुकेश महाजन का 25 वर्षीय पुत्र अर्पित गुप्ता मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। रात करीब नौ बजे घर के लिए लौटते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की आवाज वह नहीं सुन सके।
विज्ञापन
इस पर साथ चल रहे पालतू कुत्ते ने उनका हाथ पकड़कर साइड से गिरा दिया। इतनी देर में ट्रक कुत्ते को कुचलते हुए निकल गया। इस तरह पालतू कुत्ते ने अपने मालिक अर्पित गुप्ता की जिंदगी बचाकर खुद की जान दे दी। इस वफादार कुत्ते की वजह से बेटे की जिंदगी बचने से मुकेश महाजन के परिवार समेत कस्बे के लोग भी इस पालतू पशु की वफादारी व समझदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन