फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dog saved owner life by giving his life in aligarh

अपनी जान देकर कुत्ते ने मालिक को दी जिंदगी, याद आई फिल्म 'तेरी मेहरबानियां'

Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छर्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, छर्रा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dog saved owner life by giving his life in aligarh
अपने पालतू कुत्ते के साथ अर्पित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

कुत्ते को यूं ही वफादार और समझदार नहीं कहा जाता। मालिक पर मुसीबत आए तो कुत्ता अपनी जान देकर भी मालिक की जान बचाने से गुरेज नहीं करता। फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' में भी ऐसा ही देखने को मिलता था। छर्रा में यह वाकया स्वयं एक युवक के साथ गुजरा जिसमें पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर अपने मालिक की जान बचा ली। छर्रा कस्बे के लोग कुत्ते की इस वफादारी व समझदारी पर खूब चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला मंगलवार की रात करीब 9 बजे का है। कस्बे के कासगंज रोड निवासी मुकेश महाजन का 25 वर्षीय पुत्र अर्पित गुप्ता मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। रात करीब नौ बजे घर के लिए लौटते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की आवाज व नहीं सुन सके। 
विज्ञापन


इस पर साथ चल रहे पालतू कुत्ते ने उनका हाथ पकड़कर साइड से गिरा दिया। इतनी देर में ट्रक कुत्ते को कुचलते हुए निकल गया। इस तरह पालतू कुत्ते ने अपने मालिक अर्पित गुप्ता की जिंदगी बचाकर खुद की जान दे दी। इस वफादार कुत्ते की वजह से बेटे की जिंदगी बचने से मुकेश महाजन के परिवार समेत कस्बे के लोग भी इस पालतू पशु की वफादारी व समझदारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed