फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctors on strike for the second day in JN Medical College Aligarh

AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर, लॉ छात्र निलंबित, 800 मरीज लौटे

Fri, 29 Aug 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

मारपीट के आरोपी छात्र को निलंबित किया जा चुका है। जूनियर डॉक्टर और विधि छात्रों की तरफ से शिकायतें आ गईं हैं। उनका परीक्षण किया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने जो मांगें रखीं हैं उन पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Doctors on strike for the second day in JN Medical College Aligarh
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल होने पर इमरजेंसी के बाहर पड़े मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में 28 अगस्त की रात को हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। 29 अगस्त की शाम तक करीब 800 मरीज इलाज न मिलने पर लौट गए।

विज्ञापन


हालांकि डॉक्टरों के साथ मारपीट के आरोपी बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र को निलंबित कर दिया गया, लेकिन फिर भी डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। हड़ताली डॉक्टरों ने कहा है कि जब तक उनकी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था नहीं होती वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बीएएलएलबी के छात्र अपने साथी का इलाज कराने के लिए इमरजेंसी में गए थे। यहां शीघ्र उपचार को लेकर जूनियर डॉक्टरों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं ठप कर दीं। गेट पर ताला लगा दिया गया। हालांकि रात को ही अफसरों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

29 अगस्त को भी चिकित्सकों को मनाने की कोशिशें होती रहीं, लेकिन दूसरे दिन भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। बात बढ़ने पर डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोपी बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद मुज्तबा को निलंबित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना था कि इससे डॉक्टरों का गुस्सा शांत हो जाएगा और वह काम पर लौट आएंगे। लेकिन रात तक हड़ताल जारी रही। करीब 800 मरीज इलाज न मिल पाने के कारण वापस लौट गए।
जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल होने पर खाली पड़ी इमरजेंसी में सफाई करते कर्मचारी
दोनों तरफ से की गईं शिकायतें
प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि मारपीट के आरोपी छात्र को निलंबित किया जा चुका है। जूनियर डॉक्टर और विधि छात्रों की तरफ से शिकायतें आ गईं हैं। उनका परीक्षण किया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने जो मांगें रखीं हैं उन पर काम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed