फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do the best in the field of interest, you will get success: Mandlaayukta

जिस क्षेत्र में रुचि हो उसमें सर्वोत्तम करें, सफलता अवश्य मिलेगी : मंडलायुक्त

Tue, 08 Sep 2020 09:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Do the best in the field of interest, you will get success: Mandlaayukta
कमिश्नरी सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2020 का विशिष्ट समारोह मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में हुआ। समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के अलीगढ़ और हाथरस जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अच्छे नागरिक बनें और जिस क्षेत्र में रुचि हो उसमें सर्वोत्तम करने का प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

समारोह में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने मेधावियों से कहा कि जिस कार्य में उनका मन लगता हो, उसमें शत-प्रतिशत देकर उसे सफलता का पैमाना बनाएं। हालांकि, सफलता का पैमाना व्यक्तिगत सोच पर निर्भर करता है। जिस भी क्षेत्र में रुचि हो, उसमें सर्वोत्तम देने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। मगर, सामाजिक दबाव में भविष्य को लेकर ऐसा कोई निर्णय न लें, जो कष्टकारी हो। शॉर्टकट की बजाय समर्पित भाव से परिश्रम करें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों से कहा कि अभी उनकी ऐसी आयु है, जिसमें जितनी मेहनत करेंगे, आगे की पढ़ाई और तैयारी में उतनी कम मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अभी कम की गई मेहनत बाद में कई गुना अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने उनसे सवाल भी पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने जवाब भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ के मेधावी
अलीगढ़ जिले के हाईस्कूल टॉपर व प्रदेश में नौवां स्थान लाने वाले एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ के छात्र शोभित वर्मा, दूसरे स्थान पर रहे विवेकानंद इंटर कॉलेज छर्रा के छात्र माधव भारद्वाज, इसी कॉलेज के तीसरे स्थान पर रहे कुणाल सोनी सम्मानित किए गए। इंटर में टॉपर रहीं विवेकानंद इंटर कॉलेज छर्रा की छात्रा खुशी शर्मा, दूसरे स्थान पर रहे डीएसएसएम इंटर कॉलेज कासिमपुर पावर हाउस के छात्र दीपक कुमार व तीसरे स्थान पर रहे आदर्श ज्ञानदीप इंटर कालेज डोरी नगर के छात्र दीपक को सम्मानित किया गया।
हाथरस के मेधावी
हाथरस जिले में हाईस्कूल टॉपर व प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाली जेके इंटर कॉलेज तामसी की छात्रा काजल, जिले में दूसरे स्थान पर रहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सुनंदा पाराशर, तीसरे स्थान पर रहे इसी कॉलेज के छात्र विकास आर्य व जेके इंटर कॉलेज तामसी के छात्र प्रदीप सिंह को सम्मानित किया गया। इंटर में जिला टॉप करने वाली पीबीएएस इंटर कॉलेज की छात्रा अरू दीक्षित, दूसरे स्थान पर रहीं एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की छात्रा आकांक्षा राजपूत व तीसरे स्थान पर रहीं एसएसडी इंटर कॉलेज गढ़ तसींगा की छात्रा पूजा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ के मेधावियों के बोल
सम्मान मिलना गर्व की बात है। अमर उजाला ने मेधावियों के बारे में सोचा, अमर उजाला परिवार को धन्यवाद देता हूं।
- शोभित वर्मा, कक्षा 10
इस तरह का सम्मान आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को बल मिलता है।
- माधव भारद्वाज, कक्षा 10
अमर उजाला व मंडलायुक्त के हाथों से सम्मान पाकर खुश हूं। भविष्य में और परिश्रम करूंगा, ताकि फिर सम्मान मिले।
- कुणाल सोनी, कक्षा 10
सम्मान मिलने से गर्व महसूस कर रही हूं। अमर उजाला परिवार को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
- खुशी शर्मा, कक्षा 12
वर्ष 2018 में हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। अमर उजाला ने लखनऊ में सम्मानित किया था। इस बार भी सम्मान मिला है।
- दीपक कुमार, कक्षा 12
मुझे जो सम्मान मिला है, उसके लिए मैं अमर उजाला का शुक्रिया अदा करता हूं। इसमें माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद है।
- दीपक, कक्षा 12
हाथरस के मेधावियों के बोल
बहुत खुश हूं कि मुझे अमर उजाला और मंडलायुक्त से सम्मान मिला है। यह मेरे जीवन का बहुत अमूल्य क्षण है।
- काजल, कक्षा 10
मैंने पढ़ाई के दौरान परिश्रम किया था, उसका परीक्षा परिणाम मिल चुका है। अब अमर उजाला ने सम्मान देकर उस पर मुहर लगा दी।
- सुनंदा पाराशर, कक्षा 10
जो मुझे अमर उजाला ने सम्मान दिया है, उसमें गुरुजनों व माता-पिता का आशीर्वाद शामिल है। सम्मान पाकर प्रसन्न हूं।
- विकास आर्य, कक्षा 10
अमर उजाला ने सम्मान देकर जो मेरा हौसला बढ़ाया है, उसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। सम्मान पाकर अच्छा लगा।
- प्रदीप सिंह, कक्षा 10
अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है। उससे मेरे गुरुजनों व माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होगा। सम्मान से बहुत खुश हूं।
- अरु दीक्षित, कक्षा 12
मुझे अमर उजाला की तरफ से सम्मान पाकर अच्छा लग रहा है। सम्मान ने और बेहतर करने की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।
- आकांक्षा राजपूत, कक्षा 12
अमर उजाला ने सम्मान प्रदान करके मुझे और परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अमर उजाला को धन्यवाद देती हूं।
- पूजा अग्रवाल, कक्षा 12

कमिश्नरी सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित मेधावी विद्यार्थी।

कमिश्नरी सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE

कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी के साथ अलीगढ़ और हाथरस के मेधावी छात्र-छात्राएं।

कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी के साथ अलीगढ़ और हाथरस के मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में छात्रों को टिप्स देते कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी।

मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में छात्रों को टिप्स देते कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed