फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do Narendra Modi 'speak their minds'

अब नरेंद्र मोदी से करिए ‘अपने मन की बात’

Wed, 23 Nov 2016 01:53 AM IST
राजा तिवारी
राजा तिवारी Updated Wed, 23 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात साझा करते हुए तो आपने सुना ही होगा। अब उनके अगले एपिसोड में आप भी अपने मन की बात कह सकते हो। इसके लिए ट्विटर पर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से उनके विचारों को साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर नवंबर के अंत में होने वाले मन की बात के 26वें एपिसोड के लिए जनता से ज्वलंत मुद्दे व विचार मांगे हैं। इस प्रकार आप अपने मन की बात नरेंद्र मोदी से कर सकते हैं। चाहें तो आप किसी भी विषयपर आधारित अपने प्रश्नों को रख सकते हैं।
विज्ञापन

आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न या मन की बात के लिए दिए जाने वाले सुझावों की रिकार्डिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा आने वाले एपिसोड में रखा जा सकता है। आप अपने विचारों को टोल फ्री नंबर 1800117800 पर हिंदी या अंग्रेजी में प्रधानमंत्री के लिए रिकार्ड करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काल करने पर आपको वेलकम स्पीच सुनाई देगी।
इसके बाद आपसे डिजिटल इंडिया प्रश्नावली के लिए बीप के बाद एक दबाने को कहा जाएगा, जबकि मन की बात में प्रधानमंत्री को सुझाव देने के लिए दो दबाना होगा। इसमें समसामयिक मुद्दों को आने वाले एपिसोड में वरीयता दी जाएगी। अगर आपको भी कोई सुझाव देना हो तो अगले एपिसोड से पहले ही अपने विचार भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed