{"_id":"5ea343f68ebc3e90294c2ee0","slug":"dm-strict-for-obeying-lockdown-in-hot-spot-areas-city-office-news-ali2321302162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट वाले इलाकों में किसी भी सूरत में न हो चहलकदमी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट वाले इलाकों में किसी भी सूरत में न हो चहलकदमी: डीएम
Sat, 25 Apr 2020 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान सासनी गेट चौराहे पर वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भुजपुरा, उस्मानपाड़ा, नीवरी अलहदादपुर, शाहजमाल को कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ लोग अपने घरों में रहने के बजाय सड़कों पर चहलकदमी कर रहे हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, थाना पुलिस को जिम्मेदारी सौंपकर कहा कि किसी भी सूरत में लोगों की चहलकदमी इन इलाकों में न होने पाए। अगर, किसी को इमरजेंसी है तो उसेे आने-जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
खरीदारी के नाम पर बेवजह घूमने वालों पर लगाम लगाई जाए। इस चहलकदमी को रोकने के लिए अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। पुलिस की टीमें लोगों को समझाकर उन्हें घरों में कैद करे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए हॉटस्पाट पर लगातार शासन की ओर से निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसएसपी के माध्यम से थाना पुलिस को आदेशित किया कि वह बेवजह घूमनेे वालों पर लगातार कार्रवाई करे। किसी भी अराजक तत्व को लोगों के बीच जाकर उनको भड़काने के काम न करने दिया जाए। ऐसे सभी लोगों को लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में सुसंगत धाराओं में पाबंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
हॉटस्पाट इलाकों में सब्जी बेचने वालों को बाहर निकलने की नहीं अनुमति
जिला प्रशासन की ओर से शहर के भुजपुरा, नीवरी अलहदादपुर, उस्मानपाड़ा, शाहजमाल इलाकों को हॉस्टपाट घोषित करने के बाद यहां के लोगों को इलाके से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। प्रतिबंध के इस क्रम में अब इन इलाकों में सब्जी बेचने वालों को भी इस जोन से बाहर निकलकर सब्जी बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बाहर निकलने पर प्रतिबंध के साथ ही सब्जी विक्रेताओं को मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए भी कहा गया है।