फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM-SSP tested arrangements for independent, fair and peaceful elections

Aligarh News: स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीएम-एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 10 Apr 2023 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 10 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP tested arrangements for independent, fair and peaceful elections
धनीपुर मंडी में नगर निकाय चुनाव को लेकर निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नै - फोटो : samvad
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को जिले में होने वाले मतदान एवं 13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा के साथ धनीपुर मंडी में नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए एडीएम वित्त को निर्देशित किया। कहा कि बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा से जुड़ी हुई व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर भी अधीनस्थों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि 11 मई को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन




मतगणना 13 मई को संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थानों पर कराई जाएगी। डीएम ने मंडी में दुकानों का संचालन कर रहे गल्ला, फल एवं सब्जी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के कारण उनका व्यापार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में की गई तैयारियों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण निर्वाचन के लिए संबंधित तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। सभी स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी धनीपुर मंडी से होगी। महापौर के लिए मतदान ईवीएम से एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed