फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM Indra Vikram Singh completed one year in Aligarh

Aligarh News: डीएम इंद्र विक्रम सिंह का अलीगढ़ में पूरा हुआ एक साल, अलग ढंग की है इनकी पहचान

Thu, 08 Jun 2023 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 10:32 PM IST
सार

डीएम के रूप में नौ जून 2022 को इन्होंने पदभार संभाला था। अपनी निष्पक्ष, साफ-सुथरी एवं स्पष्ट वाक्पटुता के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एक बार जिससे मिलते हैं उसे अपना बना लेते हैं।

विज्ञापन
DM Indra Vikram Singh completed one year in Aligarh
डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने क्रिया-कलापों से जिले को एक नई पहचान दिलाने का काम करने वाले जिलाधिकारी के रूप में अलीगढ़ में इंद्र विक्रम सिंह का बृहस्पतिवार को एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। डीएम ने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी पीड़ा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों की हर संभव मदद कर उनके आंसू पोछने का काम किया तो उनकी आर्थिक मदद कराने में वे पीछे नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन


डीएम के रूप में नौ जून 2022 को इन्होंने पदभार संभाला था। अपनी निष्पक्ष, साफ-सुथरी एवं स्पष्ट वाक्पटुता के लिए पहचाने जाने वाले आईएएस अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एक बार जिससे मिलते हैं उसे अपना बना लेते हैं। इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। वे यहां पहले एसडीएम, एडीएम के पदीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए जनसामान्य हो या अधिकारी, राजनेता हो या जनप्रतिनिधि इस एक वर्ष के कार्यकाल में सभी से बेहतर समन्वय बनाकर रखा है। प्रशासनिक कार्यशैली की बात करें तो वे नियमित रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई करते हैं और पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए भी हर वक्त तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed