फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM expressed concern over increasing drug use

Aligarh News: बढ़ते नशीले पदार्थ के प्रयोग पर डीएम ने जताई चिंता, कहा मादक पदर्थों की रोकें तस्करी

Mon, 12 Jun 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इन दिनों नशीले पदार्थों का प्रयोग बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। संबंधित विभाग इनके क्रय-विक्रय, प्रयोग, दुष्परिणामों, हानिकारक प्रभावों के बारे में जन सामान्य को जागरूक करें। जनपद खैर में हरियाणा एवं गभाना में बुलंदशहर दिल्ली से सटा हुआ है। 

विज्ञापन
DM expressed concern over increasing drug use
समीक्षा करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन की जिलास्तरीय समिति की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें नशीली दवाओं-कोकीन, अफीम, चरस, पोस्ता एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय के जरिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि इन दिनों नशीले पदार्थों का प्रयोग बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। संबंधित विभाग इनके क्रय-विक्रय, प्रयोग, दुष्परिणामों, हानिकारक प्रभावों के बारे में जन सामान्य को जागरूक करें। जनपद खैर में हरियाणा एवं गभाना में बुलंदशहर दिल्ली से सटा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस, अभिसूचना एवं अन्य माध्यमों से नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी कर कार्रवाई करे। स्कूल, कॉलेजों में नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम कर युवाओं को इसके नुकसान बताएं। एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीली दवाओं, पदार्थों के उत्पादन, निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन, भंडारण, उपयोग और उपभोग एवं निगरानी रखी जाए। नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास केंद्रों के क्रियाकलापों का समय-समय पर पर्यवेक्षण किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, जिला आबकारी अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, पर्यवेक्षक नागरिक सुरक्षा सीपी सिंह, सह- जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू एवं योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed