फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM angry over incomplete preparation of Krishnanjali and Kohinoor Manch

Aligarh Exhibition: नुमाइश में दो दिन बाकी, कृष्णांजलि और कोहिनूर मंच की अधूरी तैयारी पर भड़के डीएम

Thu, 30 Jan 2025 01:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 01:58 PM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे डीएम भड़क गए। उन्होंने अधीनस्थों को काम में तेजी लाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
DM angry over incomplete preparation of Krishnanjali and Kohinoor Manch
नुमाइश की तैयारियां जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दिन बाद राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ होना है लेकिन अब तक कृष्णांजलि नाट्यशाला और कोहिनूर मंच की तैयारियां अधूरी है। दुकानें भी पूरी तरह नहीं लग सकी हैं। झूले का जोन भी तैयार नहीं हुआ है। 29 जनवरी को तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे डीएम भड़क गए। उन्होंने अधीनस्थों को काम में तेजी लाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


कृष्णांजलि नाट्यशाला में साज-सज्जा, लाइट एवं साउंड की व्यवस्था अभी आधी-अधूरी ही हो पाई है। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दरबार हॉल में लगने वाले पुस्तक मेले में नए लेखकों एवं ज्ञानवर्धक साहित्य को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

डीएम नुमाइश निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार हॉल में लगेगी आजादी की लड़ाई पर आधारित प्रदर्शनी
अलीगढ़ नुमाइश के दरबार हॉल में आजादी की लड़ाई पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। इस संबंध में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने जिलाधिकारी मुलाकात की। उनको स्वाधीनता के महासमर में अलीगढ़ पुस्तक भेंट की।

संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्कृति विभाग के निर्देश पर अलीगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम में साधु-संत एवं धार्मिक संस्थाओं के योगदान पर सामग्री संकलित की जा रही है। मौके पर संरक्षक सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, उपाध्यक्ष कामेश गौतम, धर्मवीर सिंह, महामंत्री सुरेश चंद्र शर्मा, रजनी तोमर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed