फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Divine Rapper performed in aligarh

चाहे सर फूटे या माथा अपुन तो गाएगा, अपना टाइम आएगा

Tue, 23 Feb 2021 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Divine Rapper performed in aligarh
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते डिवाइन । - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में सोमवार की रात रैप सिंगर डिवाइन और एमसी अल्ताफ के गीतों ने जमकर धमाल काटा। खचाखच भरे कोहिनूर पंडाल में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बार-बार लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस दौरान पीछे की दर्शक दीर्घा में से आगे की ओर कुर्सियां तोड़ कर फेंकी गईं, जिसमें पांच व्यक्ति घायल और चोटिल हो गए। एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है। लेकिन इन सब बातों से परे युवा वर्ग ने डिवाइन और अल्ताफ के अंदाज और रैप गीतों का जमकर आनंद लूटा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कमिश्नर गौरव दयाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी आदि ने दीप प्रज्वलित करके की। सबसे पहले डिवाइन के ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मंच पर आए एमसी अल्ताफ में रैप गीत प्रस्तुत किए। एमसी अल्ताफ एक एलबम में डिवाइन के साथ गीत गा चुके हैं।
विज्ञापन

डिवाइन के मंच पर आने से पहले ही कोहिनूर पंडाल खचाखच भर चुका था। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए थे। रात 9:45 बजे जब डिवाइन ने मंच पर प्रवेश किया तो पूरा पंडाल सीटियों व उल्लास से गूंज उठा। पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर किसी तरह बेकाबू भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइन ने आजादी, कोहिनूर, नो कंपटीशन, मुंबई टू पंजाब, चल बॉम्बे, विवे है, वल्लाह, सत्या, शेर आया शेर, अपना टाइम आयेगा, डिस्को रैप, मिर्ची, काम 25, मेरी गली में, मेरी गली में रीमिक्स, सिटी स्लम जैसे एक के बाद एक रैप प्रस्तुत करके कोहिनूर मंच में अपना सिक्का जमा लिया।
डिवाइन की एक-एक प्रस्तुति पर युवाओं ने भी झूमने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालत यह रही कि पुलिस को बार-बार लाठी चार्ज करके बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। दर्शक डिवाइन की एक झलक पाने के लिए कुर्सियों पर खड़े होने को मजबूर हो गए। बैरीकेडिंग और जालियां जो लगाई गई थीं उन पर भी चढ़ गए। कुछ दर्शक सामान्य दर्शक दीर्घा से कूदकर आगे की ओर आने लगे, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान जब पीछे की दर्शक दीर्घा में से कुछ लोगों ने कुर्सियों को तोड़ कर आगे फेंकना शुरू कर दिया तब इवेंट मैनेजर शिवा पांडे खुद मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में आए। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी व अन्य पुलिस अधिकारियों को खुद दर्शक दीर्घा के बीच में पहुंचकर बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आना पड़ा।
जब डिवाइन अपनी तीन-चार प्रस्तुति दे चुके तब पंडाल में माहौल कुछ शांत और नियंत्रित सा नजर आया। देर रात तक डिवाइन के रैप गीतों पर दर्शक झूमते रहे। कार्यक्त्रस्म में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी कौशल कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
चार साल पहले जरीन खान नाइट में चली थी लाठियां
आज सोशल मीडिया और मनोरंजन के अन्य साधनों की उपलब्धता के बाद भी डिवाइन की नाइट में दर्शकों की भीड़ का टूट कर पढ़ना यह साबित करता है कि मनपसंद कलाकार को आज भी लोग और रूबरू देखना पसंद करते हैं। चार वर्ष पहले कोहिनूर मंच पर जरीन खान नाइट के बाद यह दूसरा अवसर है, जब इस तरह की स्थितियां पैदा हुई हैं। नुमाइश में अगर पिछले दो दशकों की बात करें तो सन 2003 में आइटम सॉन्ग डांसर और अभिनेत्री मेघना नायडू की नाइट के दौरान भी बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घुड़सवार पुलिस को आगे आना पड़ा था। इसके बाद गोविंदा नाइट के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमकर बल प्रयोग किया था। चार साल पहले जरीन खान की नाइट में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी और अब डिवाइन की नाइट में यह सब देखने को मिला।

एक का सिर फूटा, संजीव गुप्ता के कोहनी में चोट
पीछे की सामान्य दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को जब मंच पर हो रहे कार्यक्रम की झलक देखने में समस्या आई तो वह अपनी अपनी कुर्सियों पर खड़े हुए। इसके बाद भी जब मंच का नजारा न देख सके तो झल्लाए दर्शकों ने प्लास्टिक की कुर्सियों को तोड़ कर आगे फेंकना शुरू कर दिया। आगे की दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने भी टूटी हुई कुर्सियों को भी वापस सामान्य दर्शक दीर्घा में फेंकना शुरू कर दिया। इस क्रम में पांच लोग घायल हुए। एक व्यक्ति के सिर में चोट आई जिसका नाम सचिन बताया गया। उसको पुलिस ने किसी तरह पंडाल से बाहर सुरक्षित पहुंचाया ।कुर्सियों तोड़कर फेंकने में संजीवन पार्टी के प्रबंधक संजीव गुप्ता भी घायल हो गए। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं।

कोहिनूर मंच पर आयोजित डिवाइन बॉलीवुड नाइट में लोगों को बीच डीएम चन्द्र भूषण सिंह।

कोहिनूर मंच पर आयोजित डिवाइन बॉलीवुड नाइट में लोगों को बीच डीएम चन्द्र भूषण सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

कोहिनूर मंच पर आयोजित डिवाइन बॉलीवुड नाइट में उमड़ी भीड़।

कोहिनूर मंच पर आयोजित डिवाइन बॉलीवुड नाइट में उमड़ी भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed