फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District President of Samajwadi Chhatra Sabha were placed under house arrest

Aligarh: समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष समेत कई को किया नजरबंद, कर रहे थे दीक्षांत समारोह का विरोध

Mon, 21 Oct 2024 03:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 03:16 PM IST
सार

सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मो. मोहसिन मेवाती ने 20 अक्टूबर को पत्रकारों से कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग पूरी न होने पर दीक्षांत समारोह का विरोध किया जाएगा। दीक्षांत समारोह का विरोध करने की जानकारी होने पर पुलिस देर रात तक सपा नेताओं को तलाश करती रही।

विज्ञापन
District President of Samajwadi Chhatra Sabha were placed under house arrest
दीक्षांत समारोह को लेकर सपा छात्र नेताओं को किया नजर बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव की मांग पूरी न होने पर समाजवादी यूथ फ्रंटल ने राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में पहुंचकर दीक्षांत समारोह के विरोध का एलान किया। इस पर पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार, अयान रंगरेज, नागेश बघेल को आवास पर नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन


सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मो. मोहसिन मेवाती ने 20 अक्टूबर को पत्रकारों से कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग पूरी न होने पर दीक्षांत समारोह का विरोध किया जाएगा। युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने कहा कि सुबह 10 बजे दोदपुर चौराहे से समाजवादी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर के लिए कूच करेंगे। 
विज्ञापन


छात्र सभा के प्रदेश सचिव अजीम अब्बासी ने बताया कि कई सत्र से छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष तरुण वाल्मीकि, छात्र नेता इमरान पठान ने कहा कि अगर विवि प्रशासन हमारी मांग नहीं मानता है तो हम दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं होने देंगे, चाहे उसके लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी यूथ फ्रंटल में छात्र सभा, युवजन सभा और लोहिया वाहिनी के करीब 60 पदाधिकारी शामिल हैं। ये पदाधिकारी शहर के सिविल लाइन, कोतवाली, देहलीगेट, सासनीगेट, क्वार्सी और बन्नादेवी थाना क्षेत्र में रहते हैं। दीक्षांत समारोह का विरोध करने की जानकारी होने पर पुलिस देर रात तक सपा नेताओं को तलाश करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed