फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Environment Committee will control environmental pollution

अलीगढ़ः जिला पर्यावरण समिति लगाएगी पर्यावरण प्रदूषण पर लगाम

Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
District Environment Committee will control environmental pollution
जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण प्रदूषण पर लगाम लगाएगी। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। संबंधित विभागों के नोडल अफसरों से मामले में तीन दिन में सुझाव मांगे हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के स्तर पर पर्यावरणीय विषयों एवं प्रदूषण से संबंधित बिंदुओं पर विचार के लिए जिला पर्यावरण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कचरा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। तकनीकी माध्यमों एवं कार्यों के साथ ही जन जागरूकता से हम इस चुनौती का बड़ी आसानी से सामना कर सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे विभागीय कार्यों से संबंधित कूड़ा प्रबंधन एवं ई वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य करते हुए सूचना समय से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आंकड़े सत्य हों, फर्जी प्रविष्टियां न भरी जाएं। बैठक में डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट प्लान पर भी गहन मंथन हुआ। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में निर्णय लिया कि कूड़े की जहां से शुरुआत होती है वहीं पर गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर उसका प्रबंधन किया जाए । प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर वशिष्ठ ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों से आग्रह किया है कि एनजीटी द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुरूप उन्हें प्रपत्र दिए जा रहे हैं। सभी विभाग प्रपत्रों में वास्तविक आंकड़े भरकर उन्हें तीन दिवस में उपलब्ध करा दें। ताकि उन्हें एनजीटी को भेजा जा सके। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed