फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Agriculture Officer reached the fertilizer-seed shop by becoming a farmer

Aligarh: जब किसान बनकर खाद-बीज की दुकान पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी, पांच दुकानों पर मिली गड़बड़ी

Fri, 04 Aug 2023 02:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 02:35 AM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा इगलास क्षेत्र में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों पर यूरिया खाद की बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक वसलूने, खाद, बीज के साथ ही लगेज आदि देने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को खुद ही बाइक संभाली और अपने एक सहयोगी के साथ किसान के वेष में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
District Agriculture Officer reached the fertilizer-seed shop by becoming a farmer
किसान बनकर खाद एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह - फोटो : कृषि विभाग

विस्तार

अलीगढ़ जिले में खाद एवं कीटनाशक दुकानों पर गड़बड़ी की शिकायतों के साथ यूरिया की कालाबाजारी होने की जानकारी पर जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह खुद किसान बन गए और उन्होंने इगलास क्षेत्र की 22 दुकानों का निरीक्षण किया तो पांच दुकानों पर गड़बड़ी मिली। इन दुकानों के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें किसानों द्वारा इगलास क्षेत्र में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों पर यूरिया खाद की बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक वसलूने, खाद, बीज के साथ ही लगेज आदि देने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को खुद ही बाइक संभाली और अपने एक सहयोगी के साथ किसान के वेष में खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 22 दुकानों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जिसमें पांच दुकानों पर रेट बोर्ड न होने, उचित दर से अधिक पर यूरिया की बिक्री करने, यूरिया के साथ अन्य उत्पाद देने के प्रयास करते हुए दुकानदार मिले। इसलिए इगलास के जगदंबा खाद भंडार, चौधरी ट्रेडर्स, गोयल इंटरप्राइजेज, सिंघल खाद भंडार एवं टिंकू खाद भंडार के बिक्री लाइसेंस को निलंबित कर दिए गए हैं। यूरिया की कालाबाजारी के साथ ही अन्य उत्पाद देने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 127 दुकानों के लाइसेंस विभिन्न गड़बड़ियों पर निलंबित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed