फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District administration sent report To election commission of kalyan mann ki baat

कल्याण के ‘मन की बात’ की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी, वीडियो क्लिपिंग और अन्य साक्ष्य भी भेजे

Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
District administration sent report To election commission of kalyan mann ki baat
फाइल फोटो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण ‘मन की बात’ कह कर सवालों से घिर गए हैं। मोदी को देश हित में, समाज हित में फिर से पीएम बनाने की कहने के प्रकरण में जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में वीडियो क्लिपिंग और अन्य साक्ष्य शामिल हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में लिखा है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने मैरिस रोड स्थित आवास परिसर में उक्त बात की थी। यह कोई सार्वजनिक मंच नहीं था। 
विज्ञापन


कुल मिला कर इस रिपोर्ट में कल्याण सिंह के कथन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन या राज्यपाल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला नहीं बताया गया है। अब फैसला चुनाव आयोग के स्तर से होना है, जिसका सभी को इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बीती 21 मार्च को वर्तमान भाजपा सांसद सतीश गौतम को पार्टी ने दोबारा से लोकसभा उम्मीदवार बना दिया था। इसके बाद 22 और 23 मार्च को कल्याण सिंह के अलीगढ़ स्थित आवास पर इसका जबरदस्त विरोध हुआ। 

पहले दिन कल्याण सिंह ने इसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन दूसरे दिन जब उनकी कार को घेर कर नारेबाजी की गई तो उन्होंने ‘मन की बात’ कह दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी को दोबारा से पीएम बनाना है, ये देश हित में और समाज हित में जरूरी है। 

टीवी चैनलों पर जब ये मामला उछला तो चुनाव आयोग ने राज्यपाल के बयान पर रिपोर्ट तलब कर ली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से मांगी गई रिपोर्ट उन्होंने गुरुवार को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed