फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute in Green Park Society, protest by closing the gate

Aligarh: ग्रीन पार्क सोसाइटी में विवाद, गेट बंद कर प्रदर्शन, फ्लैट निवासी पर शांति भंग में की कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 02:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:35 AM IST
सार

घटनाक्रम 18 अगस्त से शुरू हुआ है। दोनों पक्षों से बातचीत में मिली जानकारी के अनुसार उस दिन हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े लोगों की बैठक हुई। इसमें फ्लैट बी-402 निवासी सेवानिवृत्त सीवीओ डाॅ. देवेश ने हाउसिंग सोसाइटी सचिव व मालिक संजीव पाराशर पर सोसाइटी संचालन को लेकर कई तरह के आरोप बैठक में लगा दिए।

विज्ञापन
Dispute in Green Park Society, protest by closing the gate
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की ग्रीन पार्क हाउसिंग सोसाइटी में पिछले दो दिन से मालिकान और निवासियों के बीच विवाद सुर्खियों में है। हाउसिंग सोसाइटी की बैठक में उठे सवाल से जुड़े विवाद में मालिक ने फ्लैट निवासी पर जान-माल की धमकी का आरोप लगाया है। इसे लेकर सोसाइटी के कर्मचारियों ने 29 अगस्त को परिसर में गेट बंद कर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फ्लैट निवासी को शांति भंग में पाबंद किया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम 18 अगस्त से शुरू हुआ है। दोनों पक्षों से बातचीत में मिली जानकारी के अनुसार उस दिन हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े लोगों की बैठक हुई। इसमें फ्लैट बी-402 निवासी सेवानिवृत्त सीवीओ डाॅ. देवेश ने हाउसिंग सोसाइटी सचिव व मालिक संजीव पाराशर पर सोसाइटी संचालन को लेकर कई तरह के आरोप बैठक में लगा दिए। संजीव पाराशर ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने पर मानहानि नोटिस देवेश को भेज दिया। यह नोटिस 27 अगस्त को देवेश के दरवाजे पर चस्पा होने पर मिला। इसी बात पर बुधवार देर शाम विवाद हुआ। 
विज्ञापन


विवाद के बाद बात महुआ खेड़ा थाने तक पहुंची। मगर पुलिस ने मामूली विवाद मानकर उन्हें वापस कर दिया। 29 अगस्त सुबह फिर संजीव पाराशर अपने साथ काफी संख्या में कर्मचारियों व कुछ निवासियों को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने तहरीर ले ली। बाद में इन्होंने सोसाइटी में आकर जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। गेट बंद कर देवेश की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। इसी बात पर गेट बंद कर जमकर प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर देवेश को थाने लाकर शांति भंग में पाबंद किया गया। साथ में संजीव पाराशर की तहरीर पर धमकी संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि मुंह वाद का मामला है। शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

यह बैठक सोसाइटी को लेकर हुई थी। जिसमें मुझे लेकर बेवजह के अनर्गल आरोप गबन आदि के लगाए गए। मानहानि नोटिस दिया था। जिससे चिढ़कर धमकी दी गई। इसी पर शिकायत दी गई है और प्रदर्शन हुआ है।-संजीव पाराशर, स्वामी ग्रीन पार्क सोसाइटी
हमने सिर्फ इतना सवाल बैठक में किया था कि 2013 में बनी सोसाइटी का अब तक का हिसाब किताब क्या है। कौन कौन लोग इसमें पदाधिकारी हैं। इसी पर संजीव पाराशर भड़क गए। उन्होंने नोटिस भेजकर मेरे फ्लैट पर चस्पा करा दिया। बस झूठा आरोप लगाया है। हम अपने स्तर से कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।-डाॅ.देवेश, निवासी ग्रीन पार्क सोसाइटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed