{"_id":"6899837f881fef4f110745d0","slug":"dispute-between-children-leads-to-quarrel-among-adults-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चों के बीच हुए विवाद से बड़ों में झगड़ा, चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चों के बीच हुए विवाद से बड़ों में झगड़ा, चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल
Mon, 11 Aug 2025 12:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:27 PM IST
सार
एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार घटना के संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। हां, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। झगड़ा नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचे
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल से सटे बरौला रोड पर 9 अगस्त शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव तक कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
सारसौल के हरीश ने बताया कि पास के इलाके में बच्चों में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी विवाद में मारपीट की खबर पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि पहले बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलहनामे का प्रयास हुआ। बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। साथ में जमकर पथराव भी किया।
इस झगड़े में हरीश पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार घटना के संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। हां, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। झगड़ा नशे में होने की पुष्टि हुई है।