{"_id":"668a4d841c3ecb54b80f4e6b","slug":"discussion-with-sp-national-president-akhilesh-yadav-regarding-khair-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उप चुनाव: खैर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा, अनूप प्रधान के सांसद बनने पर खाली हुई है सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उप चुनाव: खैर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा, अनूप प्रधान के सांसद बनने पर खाली हुई है सीट
Sun, 07 Jul 2024 01:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:41 PM IST
सार
खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा की। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खैर उपचुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूप प्रधान के हाथरस सांसद बनने के बाद खैर विधानसभा सीट खाली हो गई। खैर विधानसभा में उप चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खैर विधानसभा उप चुनाव को लेकर लखनऊ में बैठक की।
विज्ञापन
खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा की। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खैर उपचुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर व अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी रहे चौ. बिजेंद्र सिंह ने उपचुनाव के लिए बूथ प्रबंधन व संगठन की सक्रियता के बारे में अवगत कराया। अनूप प्रधान के हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद खैर विधान सभा सीट खाली हुई है।
विज्ञापन