{"_id":"68cc7600720ae95319066aed","slug":"disabled-man-beaten-in-front-of-lokpal-and-police-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102376-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोकपाल और पुलिस के सामने दिव्यांग को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोकपाल और पुलिस के सामने दिव्यांग को पीटा
विज्ञापन
मृतक मुकेश का फाइल फोटो। श्रोत...परिजन
ग्राम पंचायत कलाई में मनरेगा में हुई धांधली की शिकायत पर बुधवार दोपहर जांच करने पहुंचे लोकपाल, उनकी टीम व पुलिस के सामने ही शिकायतकर्ता के दिव्यांग भतीजे को पीटा गया। पीड़ित ने प्रधान पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नाराज पीड़ित पक्ष बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। इसके बाद मामले की जांच सीओ अतरौली को सौंपी गई है।
कलाई निवासी सत्यपाल सिंह ने बीते दिनों मनरेगा में धांधली का आरोप लगाते हुए लोकपाल से शिकायत की थी, जिसकी जांच करने जिला लोकपाल की चार सदस्यीय टीम बुधवार दोपहर गांव पहुंची। पंचायत भवन में जांच टीम जॉब कार्ड धारकों के बयान दर्ज कर रही थी। आरोप है कि तभी प्रधान पति के उकसाने पर आठ नामजदों ने व्हीलचेयर पर बैठे सत्यपाल के दिव्यांग भतीजे कौशलेश को पीट दिया। पुलिस के रोकने पर भी आरोपी उसको पीटते रहे। जांच टीम बिना बयान दर्ज किए लौट गई। कौशलेश ने बताया कि थाने जाकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वीडियो देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर एसएसपी से शिकायत की। इधर, प्रधान पति का सतेंद्र सिंह लोधी का कहना है कि कुछ लोग मजदूरों को धमका रहे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी का कहना है कि एक प्रार्थना पत्र मिला है, जांच की जा रही है।
मंगलवार को भी हुआ था झगड़ा
मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सत्यपाल सिंह का भतीजा गांव में राशन डीलर है। उसने राशन वितरण की एक शिकायत की थी, जिसकी जांच करने पूर्ति विभाग की टीम मंगलवार को गांव पहुंची। बयान दे रही एक राशनकार्ड धारक महिला मालती देवी की प्रधान पति से बहस हो गई। टीम बिना जांच लौट गई। मंगलवार शाम थाने पहुंची मालती देवी ने पुलिस से शिकायत की। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि मंगलवार की घटना में कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए बुधवार को आरोपी पक्ष ने मारपीट की है।