फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Diggaj?? k? s?tha vard? k? prati??h? bh? d?nva para

मुलायम के पुतले को फांसी, मोदी मुर्दाबाद के नारे

Tue, 13 Oct 2015 01:57 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। एएमयू छात्र आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हजारों छात्रों का आंदोलन बेहद उग्र हो गया है। सोमवार को पूर्व घोषणा के अनुसार छात्रों का हुजूम दोपहर बारह बजे मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर एकत्र हुआ। वहां से बाब-ए-सैयद से होते हुए वापस वीसी लॉज के पास पहुंचा। पूरे रास्ते में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मुर्दाबाद.., सीएम अखिलेश यादव मुर्दाबाद.., पीएम नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद..., आरएसएस मुर्दाबाद.. के नारे बुलंद होते रहे। इस बीच छात्रों के एक गुट ने मुलायम सिंह यादव का पुतला बना कर उसे पेड़ से लटका कर फांसी दे दी। कुछ देर के लिए पुतले को वीसी की कार के सामने भी पेड़ से बांधा गया। 

जबरदस्त नारेबाजी कर रहे छात्रों को समझाने के लिए प्रॉक्टर टीम का कोई अधिकारी दहशत में सामने तक नहीं आया। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद खुद वीसी को छात्रों को समझाना पड़ा, लेकिन उनके समझाने के बाद भी आंदोलन अब तक टस से मस नहीं हुआ है।   

उग्र छात्रों को शांत कराने पहुंचे एएमयू वीसी जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर सीबीआई जांच कराने की पेशकश की है, बस सीएम की सहमति का इंतजार है। इसीलिए सर सैयद डे पर सीएम को मुख्य अतिथि के रूप में न्यौता दिया जा रहा है, ताकि एएमयू की कुछ ज्वलंत समस्याओं का अविलंब समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार ने जामिया मिलिया उर्दू नई दिल्ली को एएमयू से ज्यादा ग्रांट दी है, जिससे आर्थिक रूप से एएमयू पिछड़ा है और कई काम रुक कर गए हैं।

विज्ञापन

 इसीलिए केंद्र सरकार के किसी भी प्रतिनिधि को सर सैयद डे पर नहीं बुलाया गया है। प्रशासनिक स्तर से आलमगीर के मामले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा जानने के लिए वह खुद डीएम डा. बलकार सिंह और एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से बात कर रहे हैं। आलमगीर की हत्या की सीबीआई जांच जल्द से जल्द शुरू हो। वीसी के इस आश्वासन के बाद भी छात्राें का धरना प्रदर्शन वीसी लॉज के सामने ही जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed