{"_id":"671971d35087cfdb250e4114","slug":"died-due-to-collision-with-tractor-aligarh-news-c-2-1-ali1010-516870-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान, परिवार में छाया मातम
Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
सार
ओजोन सिटी अलीगढ़ निवासी ऋषि कुमार नोएडा से बस में आए थे। टप्पल कट पर उतरने के बाद अलीगढ़ जाने के लिए पैदल टप्पल कट से अलीगढ़-पलवल मार्ग पर उतर रहे थे तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस वे के टप्पल कट के पास एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना 23 अक्तूबर शाम करीब पांच बजे की है।
विज्ञापन
ओजोन सिटी अलीगढ़ निवासी 50 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह नोएडा से बस में आए थे। टप्पल कट पर उतरने के बाद अलीगढ़ जाने के लिए पैदल टप्पल कट से अलीगढ़-पलवल मार्ग पर उतर रहे थे तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन