{"_id":"69f8dcd80450a575a70fc8d9","slug":"dharamshala-freed-from-occupation-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम ने धर्मशाला को कराया कब्जामुक्त, ताला तोड़वाकर सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम ने धर्मशाला को कराया कब्जामुक्त, ताला तोड़वाकर सामान किया जब्त
Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
सार
शिकायत पर नगर आयुक्त जब पहुंचे तो धर्मशाला पर ताला लगा मिला। ताला तोड़ने पर भवन के अंदर एक मोटरसाइकिल, एक मोपेड, दो साइकिलें, बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी रखी मिली।
विज्ञापन
धर्मशाला को अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंचे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
- फोटो : नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम ने 4 मई को वार्ड-आठ स्थित सराय लवारिया मलिन बस्ती की डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन धर्मशाला को कब्जामुक्त करा दिया। महिलाओं की शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा खुद मौके पर पहुंचे और ताला तोड़वाकर भवन को मुक्त कराया।
विज्ञापन
नगर निगम में जनसुनवाई के दाैरान सराय लवरिया क्षेत्र की महिलाओं ने नगर आयुक्त को बताया कि बस्ती की एकमात्र सार्वजनिक धर्मशाला पर ललितकांत नामक एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। आरोप लगाया कि यहां गरीब परिवारों से शादी और अन्य पारिवारिक आयोजनों के नाम पर 11 से 15 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत पर नगर आयुक्त जब पहुंचे तो धर्मशाला पर ताला लगा मिला। ताला तोड़ने पर भवन के अंदर एक मोटरसाइकिल, एक मोपेड, दो साइकिलें, बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी रखी मिली। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जब्त सामान को नगर निगम अभिरक्षा में जमा कराने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम की धर्मशालाओं के उपयोग के नाम पर किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन