फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur Airstrip: In planeCrash Pilot Guilty

विमान हादसाः प्रथमदृष्टया पायलट दोषी

Fri, 30 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur Airstrip: In planeCrash Pilot Guilty
धनीपुर हवाई पट्टी पर एयर जेट क्रेश हादसे के बाद घटना स्थल पर पड़ा जहाज का मलवा। - फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार को धनीपुर हवाई पट्टी पर क्रैश हुए एयर चार्टर्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के चार्टर्ड प्लेन मामले में अब तक हुई जांच में पायलट को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। साथ ही अंडर ग्राउंड केबिल डालने में देरी करने के मामले में विद्युत विभाग भी कार्रवाई की जद में है। प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। संभवत: शुक्रवार आज सिटी मजिस्ट्रेट एवं धनीपुर हवाई पट्टी प्रभारी डीएम को रिपोर्ट सौंप देंगे और उसके बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एयर चार्टर्ड कंपनी का दिल्ली से अलीगढ़ सर्विसिंग के लिए आया विमान सुबह 8.40 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर लैंड करते समय 33 केवी विद्युत लाइन में फंसकर क्रैश हो गया था। निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर हुई इस घटना की डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाते हुए जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट एवं धनीपुर हवाई पट्टी प्रभारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन

जांच पूरी होने तक निजी कंपनियों की प्रशिक्षण उड़ानों पर रोक लगा दी थी। मजिस्ट्रेट ने लगातार दो दिन तक हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तकनीकी स्टाफ के सदस्यों, आसपास के ग्रामों के प्रत्यक्षदर्शियों एवं फ्लाइंग कंपनियों के घटना के समय मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। फोन से ही क्रैश हुए विमान के पायलट कैप्टन किशोर व कैप्टन दीपक से भी बात की। अब तक मिले संकेतों के अनुसार विमान के पायलट को घटना के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर बगैर मार्क की निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर जहाज 15 मीटर से कम ऊंचाई पर लैंड कराने का आरोप है। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने लैंडिंग से पहले जहाज से धुआं भी निकलते देखा था। इससे जहाज में तकनीकी खराबी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि इस मामले में काकपिट रिकार्डर की जांच करने वाले डीजीसीए की टीम के सदस्यों से भी बात की गई है। समय से काम पूरा न करने पर विद्युत विभाग के अफसरों के भी बयान लिये गए हैं। जांच पूर्ण हो गई है। शुक्रवार को इसे डीएम के पास भेजकर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बाउंड्री से मात्र दो फुट दूर रह गया था जहाज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निर्माणाधीन धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरते समय विद्युत तारों में उलझकर अनियंत्रित हुआ विमान हवाई पट्टी छोड़कर घास में घिसटा था और एयर स्ट्रिप की बाउंड्रीवाल से मात्र दो फुट दूर जाकर थम गया। यदि बाउंड्रीवाल से विमान टकराया होता और भयंकर विस्फोट के साथ इसमें आग लग जाती। इस परिस्थिति में दरवाजा लाक होने पर विमान में मौजूद एक भी आदमी नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed